BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 15 लोग झुलसे

Bihar 29-Jul-2023   9680
post

बांका : सुइया थाना क्षेत्र के अबरखा में शनिवार को जुलूस के दौरान ताजिया बिजली के 11 हजार हाईटेंशन तार में सट गया। इसकी चपेट में आने से 15 लोग झुलस गए। घायलों को कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।शनिवार को बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत झिलुआ के पास 11 हजार की हाईटेंशन तार गुज़रा हुआ है। विभाग के द्वारा बिजली भी काट दी गई थी। फिर किसी कारणवश उक्त तार में करंट आ गया। जिसकी चपेट में जुलूस के दौरान ताज़िया आ गया। जिससे 15 लोग झुलस कर घायल हो गए।घटना के बाद जुलूस में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही एसडीएम अरुण कुमार सिंह, डीएसपी प्रेमचंद्र सिंह, अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार शांडिल्य, सुईया थाना प्रभारी मनीष कुमार दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी खतरे से बाहर है। कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। मामले में जिला प्रशासन द्वारा इस पर कार्रवाई की जाएगी। जांच पड़ताल चल रही है इसके बाद बिजली विभाग से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार शांडिल्य ने बताया कि ताजिया जुलूस के दौरान बिजली करंट के चपेट में आने से कुछ लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है। बिजली विभाग सभी जख्मी लोगों को मुआवजा देगा।अंचलाधिकारी ने बताया कि कटोरिया अस्पताल में इलाजरत मोहम्मद अफजाल अंसारी, मोहम्मद फखरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद मुख्तार अंसारी, मोहम्मद आलम अंसारी,मोहम्मद रज्जाक अंसारी, मोहम्मद इदरीश अंसारी, सभी जख्मी का हालचाल लिया सहित आदि सभी खतरे से बाहर बताया गया है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author