BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बिहारशरीफ में विद्युत विभाग को बांस का सहारा

Bihar 01-Jul-2023   9740
post

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 देवीसराय मोहल्ले में बीते 5 वर्षो से बांस के सहारे चल रहा है बिजली विभाग। बिजली विभाग के इस कारनामे को देखकर कहावत चरितार्थ होते दिख रहा है की डूबते को तिनके का सहारा। आज तक लोगों ने बांस के सहारे बिजली के तारो को लटकाते हुए, बांस के सहारे बिजली का टोका फसाते हुए देखा होगा लेकिन पहली बार देखने को मिल रहा है बांस के सहारे पूरे मोहल्ले का बिजली आपूर्ति चल रहा है। बांस में बिजली आपूर्ति विभाग द्वारा बिजली का बॉक्स लगाया हुआ है। स्थानीय मोहल्लावासी बताते है की बीते 5 वर्षो से ऐसा ही चल रहा है इसी बांस पर लगे बिजली के बॉक्स से ही हमलोग को बिजली मिलता भी है और कभी कभी नही भी मिलता है। हमलोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी की है बिजली विभाग को किया लेकिन हर बार शिकायतो को अनदेखा कर दिया गया। जबकि इस बांस से हमेशा दर लगता है बरसात के दिनों में बांस में करंट रहता है अगर ऐसे में कोई इसके चपेट में आ जाएं तो बड़ी अनहोनी हो सकती है फिर इसका जिम्मेवार कौन होगा। जबकि इस बांस के सहारे मोहल्ले के सैकड़ों घरों में बिजली मुहैया करवाया जाता है बिजली विभाग को इस पर गंभीरता दिखाते हुए पोल लगाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया अब तक। वहीं क्षेत्र के जेईई ने इस मामले को लेकर बताया की बिजली विभाग द्वारा ऐसा कोई बॉक्स बांस पर नही लगाया जाता है हमें इसकी जानकारी मिली है शायद लगता है किसी स्थानीय लोगों द्वारा किसी निजी मिस्त्री से बांस पर वो बॉक्स लगवाया गया है मैं आज वार्ड में जाकर इसकी जांच करता हूं और इसमें जो भी उचित कारवाई होगी वो की जायेगी

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author