BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बिहार पुलिस का मनाया गया 40 वां महाधिवेशन

Bihar 18-Jun-2023   9928
post

पटना : बिहार पुलिस एसोसिएशन का 40 वां महाधिवेशन बीएमपी 5 में मनाया गया। यहां बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एमएलसी सुनील सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। जहां बिहार पुलिस एसोसिएशन ने गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जात-पात और भेदभाव करने से बिहार का विकास नहीं होगा।उद्घाटन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस एसोसिएशन के निर्वाचित उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और निर्वाचित महामंत्री कल्पेश्वर पासवान समेत अन्य पदों पर निर्वाचित लोगों को सर्टिफिकेट देकर बधाई दिया।दरअसल, बिहार पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को बीएमपी 5 में कराया गया था। यहां चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मृत्युंजय सिंह और महामंत्री पद के लिए कपिलेश्वर पास वाहन विजयी घोषित हुए थे। वहां भारी मतों से मतदाताओं ने वोट देकर जीत दिलाई थी। यहां 4 अलग-अलग पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां 78.%4 वोटिंग हुई है। 997 मत से अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और महामंत्री पद पर कपिलेश्वर पासवान को 488 मत मिला था।उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस एसोसिएशन को बधाई देते कहा कि पुलिस नहीं हो तो विकास नहीं होगाष क्योंकि शांति अमन बहाल करने के लिए पुलिस के जवान ही आगे रहते हैं।चाहे वो कोरोना काल हो या कही दंगा हो। इसमें भूमिका पुलिस की ही होती है।हम नए जेनरेशन के लोग हैं। हम सब को जातपात, ऊंचनीच, भेदभाव छोड़कर कर काम करना है। जो भी आपकी मांग है। उस पर सिर्फ विचार ही नहीं करूंगा। बल्कि सरकार के समक्ष बातों को रखूंगा और आपके मांग को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। साथ ही यह भी बताया कि लेकिन कई बार सुनने को मिलता है कि पुलिस लाइन में अलग अलग जात के नाम पर मेस चलाया जाता है। ये नहीं होना चाहिए । क्योंकि इस तरह के भेदभाव से राज्य का विकास नहीं होगा।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author