BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बस मालिक के बेटे की हत्या कर गंगा में फेंक दी लाश

Bihar 09-Jun-2023   9692
post

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर निवासी बस मालिक अंजय कुमार का 21 वर्षीय पुत्र आकर्ष कुमार नौ दिनों से लापता था। थाने में एफआईआर भी करायी गयी थी। परिजन अनहोनी की आशंका से दहशत में थे। उनकी आशंका सही साबित हुई। शुक्रवार को पटना के मालसलामी के पास गंगा नदी से युवक का शव बरामद किया गया। इतने दिनों तक पुलिस अंधेरे में ही तीर मारती रही। युवक की धारदार हथियार से पेट में वार कर हत्या की गयी है। युवक के बांह में लोहे का तार बंधा हुआ है। ऐसा लगता है कि हत्या करने के बाद लाश को गंगा नदी में फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही हाहाकार मच गया। परिजन रो-रोकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। 

क्या था मामला:

एक जून को आकर्ष अपने दोस्त पंडित गली निवासी सुमंत कुमार के साथ पटना गया था। कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। आशंका में डूबे परिजनों ने खोजबीन की। सुमंत से भी पूछताछ की। वह टालमटोल कर रहा था। दूसरे दिन परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सुमंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि आकर्ष ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, परिजन बार-बार हत्या का अंदेशा जता रहे थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author