BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

शहर के अंदर चल रही बस बड़ी घटनाओं को दे रही है दावत

Bihar 05-Jul-2023   9357
post

बिहारशरीफ : जिले में आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है और घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वही ऐसे घटनाओं के बाद भी बड़े वाहन चालकों में कोई बदलाव नजर नहीं आया है वो आज भी नियमों को ताक रख सड़क दुर्घटना को दावत देते है। मामला बिहार थाना क्षेत्र स्थित रहूई रोड का है जहां बस चालक यात्रियों को बस के ऊपर सवार कर बिहारशरीफ से रहुई की ओर ले जाते है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे हादसे को होने से पहले यातायात पुलिस द्वारा रोका जा सकता है अगर चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिस द्वारा छत पर सवार लोगों को छत पर सवार होकर यात्रा करने से रोके तो लेकिन ऐसा अब तक नहीं देखा गया है जिस वजह से बस चालक भी बड़े आराम से यात्रियों को बस की छतों पर बैठा कर एक जगह से दूसरे जगह ले जाते है।

डीटीओ व यातायात पुलिस के द्वारा चलाया जायेगा अभियान : यातायात डीएसपी 

वहीं मामले को लेकर यातायात डीएसपी सुनील कुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान में है इसको लेकर जल्द ही यातायात पुलिस व डीटीओ के साथ संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया जायेगा जिससे बस वालो की इन गलतियों पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल तो बस चालकों का अभी नया रूट तैयार करना है जैसा की मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी के साथ हुए बैठक में निर्णय लिया गया है की शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी बड़ी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित किया जायेगा जिसमे सरकारी बस सेवा भी शामिल है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author