BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी सी-बैक व फैमिली फोल्डर की जानकारी

Bihar 17-Jul-2023   9885
post

बिहारशरीफ : आशा कार्यकर्ताओं को सीबैक आवेदन भरने व फैमिली फोल्डर तैयार करने की जानकारी दी गयी। उन्हें एंड्रायड मोबाइल से इन आवेदनों को एनसीडी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। इसके कलिए ट्रेनरों ने उनसे अभ्यास भी कराया। प्रशिक्षकों ने कहा इसे अपलोड करना काफी आसान है। इसे हिंदी या अंग्रेजी में आसानी से किया जा सकता है। सदर अस्पताल सभागार में सोमवार को बेन प्रखंड की आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर को एनसीडी पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मोबाइल की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षक राज किशोर कुमार, लक्ष्मीकांत कुमार व अनुकंपा कुमारी ने बताया कि आशा के मोबाइल पर एनसीडी पोर्टल खोलते ही सारी जानकारी क्रमश: मांगी जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार उसे ऑनलाइन भरते जाएं, आवेदन पूरा हो जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। मौके पर ममता देवी, मनोरमा कुमारी, माला सिन्हा, रागिनी कुमारी व अन्य मौजूद थीं।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author