BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में बना चिल्ड्रन एवं योगा पार्क बना शोभा की वस्तु

Bihar 14-Jun-2023   10034
post

बिहारशरीफ : स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के श्रम कल्याण केन्द्र परिसर में बनाया गया चिल्ड्रन एवं योगा पार्क पर लाखो रुपए खर्च होने के बाद शिव शोभा की वस्तु बनकर रह गई है आम जन तो दूर बच्चे भी पार्क से नदारद है। पार्क के चारो ओर जहां नजर घुमाइये गंदगी का अंबार दिखाई देता है।पार्क के अंदर बच्चो के लिए लगाए गए झूले टूट गए हैं। देखरेख के अभाव में चारों ओर झाड़ियां उग आई है ।हालांकि इस पार्क को चलाने और इसके रखरखाव के लिए ठेका भी आवंटित किया गया है। इसके बावजूद पार्क की हालत दयनीय बनी हुई है। बच्चों के खेलने की मकसद से लाखो रुपये खर्च कर इस पार्क को बनाया गया है, लेकिन अब आज की तारीख में इस पार्क में बैठने लायक जगह भी नहीं बची है.पार्क में बच्चों के खेलने-कूदने, बुजुर्गों के घूमने-फिरने, व्यायाम करने के लिए उपकरण, समुचित पेयजल, बैठने के लिए बेंच सीट जैसी सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन धूल मिट्टी और गंदगी से ढका हैं। बस पार्क में लगे पेड़ पौधे को सुबह शाम पानी दिया जाता है। निगम के अधिकारियों के लापरवाही की वजह से सरकारी संपत्ति न केवल नष्ट हो रही है बल्कि पार्क के सौंदर्यीकरण में लगे पैसे भी बर्बाद हो रहें है। सिस्टम का हाल तो ऐसा है की सूचना मिलते ही या खबर चलते ही शाम तक ये खोखली सिस्टम साफ सफाई करवा देगी खुले ठीक करवा देगी और अगले सुबह अपने कथन में ये जरूर कहेगी ये खबर और तस्वीर बेबुनियाद है । जैसे की पहले भी स्वास्थ विभाग ने जहाना पंचायत उप स्वास्थ केंद्र के हालात पर चलाए गए खबर को लेकर कहा था।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author