BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

भाजपा द्वारा विभाजन विभिषका दिवस पर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए आरपीएस स्कूल के बच्चे

Bihar 14-Aug-2023   9279
post

महागठबंधन का नाम बदल देने से निशान नहीं बदलता : ऋतुराज

Biharsharif : भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार शरीफ के कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिंह शामिल हुए शामिल हुए ।जिनका बीजेपी जिला अध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर और आरपीएस स्कूल के निदेशक अरविंद कुमार सिंह समेत कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।


इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में राष्ट्रवाद की उर्जा पुनर जागृत हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले शहीद हुए वीरों को सम्मान देने के लिए मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जो 30 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान में शहीद के घर से मिट्टी या पौधा को एकत्रित करके दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भेजा जाएगा। हम सब एक ही भारत माता के संतान है पार्टी को हो सदस्य कोई भी हो कोई धर्म या कोई भाषा हो तिरंगा हमको यही याद दिलाता है कि हम सब भारतवासी एक हैं। आज इसी तिरंगे के मान-सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद की अगुवाई में नालंदा जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस कार्यक्रम में पूरे नालंदा जिले में देशभक्ति का माहौल का निर्माण हुआ है। वहीं ऋतुराज ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस महागठबंधन में तीन चीजें कॉमन है, जिनमें परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि नाम बदल देने से निशान नहीं बदलता है। महागठबंधन परिवारवाद लोगो की पार्टी बनकर रह गई है। इस गठबंधन में शामिल लोगों पर 12 लाख करोड़ के घोटाले का मामला चल रहा है। ईडी और सीबीआई से भागते फिर रहे है। महाबंधन वह पार्टियां है जो पूरे देश में तुष्टीकरण की राजनीति का जहर फैलाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष के रूप में जो पार्टियां खड़ी है, यह सभी परिवारवादी तुष्टीकरण भरस्ताचारी सोच के लोग है। उन्होंने प्रियंका गांधी के बनारस से चुनाव लड़ने पर सवाल पर कहा कि बनारस में नरेंद्र मोदी के खिलाफ को भी पार्टी अपना साझा उम्मीदवार भी खड़ा कर लेगा तो भी तुलना का जमानत जप्त होगा। बीजेपी नेता ऋतु राज सिन्हा ने शिवसेना पर भी निशाना साधते हुए कहा प्रियंका गांधी को एक बार बनारस से चुनाव लड़ने से पहले वहां की जनता से पूछ लेना चाहिए। सब मिलकर भी अगर एक साझा कैंडिडेट बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में खड़ा करेंगे उनकी जमानत तक जप्त हो जाएगी।

देशवासियों के लिए इस दुर्भाग्यपूर्ण दिन को जानने समझने और स्मरण करने का है ये विभाजन विभिषका दिवस : आश्रिति पटेल


वहीं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष आश्रिति पटेल ने इस दिन के बारे में बताया की आज 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन विभिषका दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आज इसी कड़ी में बिहारशरीफ शहर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और शहर के नागरिक शामिल हुए।आपको आज के दिन के बारे में बताते चलूं की हमारे देशवासियों के लिए इस दुर्भाग्यपूर्ण दिन को जानने समझने और स्मरण करने का ये दिवस है। हम जानते है हमारे देश में हर प्रकार के विभूतियों को सम्मानित किया जाता है इनका कोई न कोई दिवस मनाया जाता है यूं कहे तो बहुत सारे त्योहार मनाया जाता है।लेकिन एक इतनी बड़ी त्रासदी एक पूरा इतिहास हमारे देश का बदल दिया गया और इस दुर्भाग्यपूर्ण दिन को हमारे देश में कभी याद नही किया गया । जो घटना घटी उस घटना का कारण ये था की जो किताबों में इतिहास में पढ़े वो अधूरा सच था जबकि इतिहास ये था की दो संप्रदाय में हिंसा होनी शुरू हुई मनमुटाव हुआ कुछ गलतफेमिया हुई और लाखो लोग मारे गए और ये अधूरा इतिहास है। इस दिन को मनाने का जो उद्देश्य है की हमारे युवा आने वाली पीढ़ी आजादी के 100वें वर्ष पहुंचने से पहले सच्ची इतिहास को जानना जरूरी होगा।

तिरंगा यात्रा में उत्साहित दिखे आरपीएस स्कूल के बच्चे


वहीं तिरंगा यात्रा कचहरी रोड से निकालकर पूरे बिहार शरीफ शहर का भ्रमण कर लोगों में देश प्रेम की भावना को जागृत किया। तिरंगा यात्रा का समापन बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र में किया गया। तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक के इंतजाम किए गए थे। दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल यात्रा में मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिखे बच्चे जय हिंद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।

post-author

Realated News!

post