
मलमास मेले की तैयारियों का जायजा लेने सीएम नीतीश पहुंचे राजगीर


राजगीर : बिहार के सीएम नीतीश कुमार शनिवार को राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारी का जायजा लेने राजगीर पहुंचे। वे मेला शुरू होने के पहले दूसरी बार राजगीर पहुंचे हैं। हालांकि राजकीय राजगीर मलमास मेला का 18 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा। जिला प्रशासन की ओर से भी लगातार मलमास मेला की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम शशांक शुभंकर डे-टु-डे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में टेंट सिटी बनाई जा रही है। इसके अलावा राजगीर स्थित सरस्वती नदी और वैतरणी नदी की सफाई कर घाटों का जीर्णोद्धार कराया गया है।राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं को पहली बार पीने के लिए शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पर नल की व्यवस्था की गई है।मान्यता है कि 1 महीने तक 33 कोटि देवी देवता राजगीर में ही प्रवास करते हैं। इसे लेकर देश के कोने-कोने से साधु संत शाही स्नान और लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा करने के लिए राजगीर पहुंचते हैं। साधु संतों के रहने के लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है।बिहार के नालंदा जिले का एक छोटा सा शहर है राजगीर। अगर ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की बात की जाए तो ये जैन, बौद्ध और हिंदू धर्मावलंबियों का तीर्थ है। खासतौर पर इस शहर का संबंध बौद्ध धर्म से है। पौराणिक साहित्य के अनुसार राजगीर बह्मा की पवित्र यज्ञ भूमि, संस्कृति और वैभव का केन्द्र है। भगवान बुद्ध की साधना भूमि राजगीर में ही है। मगध साम्राज्य की राजधानी राजगीर ही थी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर पहुंचकर सबसे पहले वैतरणी घाट गए। जहां उन्होंने वैतरणी नदी में की गई उड़ाही और बनाए गए घाटों का निरीक्षण किया। इसके बाद ब्रह्म कुंड परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने बारीकी से किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ब्रह्मकुंड परिसर में सप्तधारा का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने गर्म पानी का सेवन भी किया।
श्रद्धालुओं को मिलेगा गंगाजल
नीतीश कुमार ने पूरे परिसर का घूम घूम कर जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। राजगीर में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार गंगाजल पीने के लिए मिलेगा। जिसका शुभारंभ भी नीतीश कुमार ने ही किया था। राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं को पहली बार पीने के लिए शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जगह जगह पर गंगाजल के नल की व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट सिटी का निर्माण
आने वाले श्रद्धालुओं के किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावे राजगीर स्थित सरस्वती नदी एवं वैतरणी नदी की उड़ाही कर घाटों का जीर्णाेद्धार कराया गया है। मान्यता के अनुसार 1 महीने तक 33 कोटि देवी देवता राजगीर में ही प्रवास करते हैं। इसे लेकर देश के कोने-कोने से साधु संत शाही स्नान करने पहुंचते हैं। साधु संतों के रहने के लिए भी अलग से व्यवस्था की जा रही है।
कार्यकर्ताओं से भी मिले सीएम
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे राजगीर के सभी इलाकों के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, नालंदा डीएम, गया डीएम, एसपी नालंदा मौजूद रहे।

Realated News!
