BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

प्राइवेट नंबर वाहनों का खूलेआम हो रहा कमर्शियल उपयोग : परिवहन विभाग सुस्त

Bihar 13-Sep-2023   9141
post

बिहारशरीफ : जिले में परिवहन विभाग की टैक्स चोरी के कई मामले सामने आए हैं जहां आम आदमी से लेकर वरीय पदाधिकारी भी प्राइवेट नंबर के लक्जरी वाहनों का कमर्शियल उपयोग कर परिवहन विभाग के नियमों का उलंघन कर रहे हैं। प्राइवेट वाहनों को कॉमर्शियल इस्तेमाल किये जाने से राज्य परिवहन निगम को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। परिवहन विभाग के नियमानुसार, कॉमर्शियल वाहनों में पीले रंग की नंबर प्लेट होती है, जबकि प्राइवेट वाहनों में सफेद रंग की नंबर प्लेट होती है। कॉमर्शियल वाहन का इस्तेमाल केवल भाड़े के लिए किया जा सकता है, जबकि प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल केवल निजी उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।हालाँकि, इस नियम का उल्लंघन कर जिले में कई प्राइवेट वाहनों का भाड़े पर कॉमर्शियल इस्तेमाल में किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार, प्राइवेट वाहन का कॉमर्शियल इस्तेमाल किये जाने पर जुर्माना के साथ सजा का भी प्रावधान है। वहीं इस मामले को लेकर डीटीओ नालंदा अनिल दास ने कहा की अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जिले के सभी लोगों से इस नियम का पालन करने की अपील करते हुए कहा की अगर कोई भी व्यक्ति प्राइवेट नंबर वाहनों का कमर्शियल उपयोग करते हुए नियमों का उलंघन करते है तो उन पर कारवाई होगी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author