BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग

Politics 10-Dec-2023   9905
post

नालंदा: बिहार शरीफ के टाउन हॉल में अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में अहीर रेजिमेंट के राष्ट्रीय संयोजक अरुण यादव, प्रदेश अध्यक्ष बब्बन यादव और जिला संयोजक अरुणेश यादव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस मौके पर अरुण यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट का गठन होना ही चाहिए क्योंकि यह अहीरों का हक है। उन्होंने कहा कि जब सरहद पर देश की जरूरत होती है तो अहीरों की छाती सबसे आगे होती है। उन्होंने आगे कहा कि देश की रक्षा के लिए अहीरों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया है और इस रेजिमेंट का गठन होना ही चाहिए।अरुण यादव ने कहा कि इसके लिए वे हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक अहीर रेजिमेंट की स्वीकृति नहीं मिल जाती, तब तक उनकी लड़ाई नहीं रुकेगी।उन्होंने कहा कि वर्षों से चली आ रही अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर आज वे सब नालंदा में एकत्रित हुए हैं। यह उनकी सामाजिक एकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने नौजवानों और आने वाली पीढ़ी के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करना है और जो देश सेवा के लिए तत्पर है, उनके लिए उचित मंच उपलब्ध कराना है।अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी अहीर रेजिमेंट के संयोजक ने सीधे तौर पर कहा कि जो अहीर रेजिमेंट का गठन करेगा, हम वोट उसी को देंगे।इस मौके पर रजत नेता सुनील यादव, सुरेश यादव, अमोघ यादव, देवी लाल यादव और अरुणेश यादव, ललित यादव, अरविंद यादव, करण यादव, मनीष यादव और मनोरमा देवी के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author