BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

स्लम एरिया में 100 बच्चों के बीच दीदीजी फाउंडेशन ने पाठ्य सामग्री किया वितरित

Bihar 20-Sep-2023   9157
post

मुजफ्फरपुर : सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन की मुजफ्फरपुर टीम ने पुरानी गुदरी अम्बेडकर नगर के स्लम एरिया में 100 बच्चों के बीच कॉपी, स्लेट पेंसिल, रबर, कटर ,का वितरण किया गया। कार्यक्रम के संचालन में दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी डॉ नम्रता आनंद,दीदीजी फाउंडेशन मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष दिव्यांश मेहरोत्रा और एक प्रयास मंच के संस्थापक संजय रजक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस अवसर पर डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि शिक्षा पर सभी का अधिकार है। ऐसे बच्चे जो गरीबी के चलते पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर दीदीजी फाउंडेशन शिक्षा दिलाने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है।शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है, जहां शिक्षित व्यक्ति होते हैं वही सभ्य समाज होता है। समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।शिक्षा वह मज़बूत ताकत है जिससे हम समाज को सकारात्मक बदलाव की ओर ले जा सकते है।शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने सपने पूरे कर सकते हैं। जीवन को नयी दशा और दिशा दे सकते हैं। बिना शिक्षा के हम कुछ भी मुकाम हासिल नहीं कर सकते। दिव्यांश मेहरोत्रा ने कहा, शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव है, जहां शिक्षित व्यक्ति होते हैं वही सभ्य समाज होता है। समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। शिक्षा वह मज़बूत ताकत है जिससे हम समाज को सकारात्मक बदलाव की ओर ले जा सकते है। इस अवसर पर डॉ नम्रता आनंद ने दिव्यांश मेहरोत्रा ,संजय रजक,गुड्डु राम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author