BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

जिलाधिकारी ने समर कैंप के आयोजन का किया शुभारंभ

Bihar 01-Jun-2023   9803
post

30 जून तक विभिन्न विद्यालयों/गांव/टोलों में समर कैंप का होगा आयोजन

बिहारशरीफ : प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को मध्य विद्यालयों के कक्षा छः एवं सात के पढ़ने में अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों के लिए विशेष समर कैंप के आयोजन का शुभारंभ किया। उर्दू मध्य विद्यालय बनौलिया, बिहार शरीफ में उनके द्वारा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में मध्य विद्यालयों में कक्षा छ: एवं सात में अध्ययनरत वैसे छात्र-छात्राएं, जो बुनियादी पढ़ने एवं गणित में अपेक्षाकृत कमजोर हैं, उनके लिए 'प्रथम' संस्था के सहयोग से समर कैंप का आयोजन गांव-टोला स्तर पर 1 जून से 30 जून की अवधि में किया जा रहा है। समर कैंप के लिए कक्षा 6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन विशेष शैक्षणिक किट के माध्यम से किया गया है। जिला के सरकारी मध्य विद्यालयों के लगभग 15 हजार बच्चों को समर कैंप के लिए चिन्हित किया गया है। समर कैंप में इन बच्चों को शैक्षणिक सहयोग के लिए 'प्रथम' संस्था, टोला सेवक, तालीमी मरकज़, जीविका, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, डाइट आदि से लगभग 3 हजार वोलंटियर चिन्हित किये गए हैं। इनके द्वारा संबंधित विद्यालय, गांव, टोले में चिन्हित बच्चों को शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author