BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

पूर्णिया में खुला जिले का पहला साइबर पुलिस थाना:साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में आएगी कमी

Bihar 09-Jun-2023   9591
post

Purnia : साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच पूर्णिया के कला भवन रोड़ में साइबर थाना खोला गया है। डीएसपी लेवल के अधिकारी इस थाने में बैठेंगे। साथ ही एक इंस्पेक्टर एडिशनल प्रभारी होंगे। इससे साइबर क्राइम जल्द सुलझने की उम्मीद है। जिले के इस पहले साइबर थाने की शुरुआत पूर्णिया प्रमंडल के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी और एसपी आमिर जावेद और एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने संयुक्त रूप से की है।पूर्णिया जिले का यह पहला साइबर पुलिस थाना कला भवन रोड़ में है, जहां महिला थाना, एससी/एसटी थाना भी है। जिले के 40 लाख की आबादी को साइबर थाने की जरूरत थी। इससे पहले साइबर क्राइम से जुड़े कॉम्प्लिकेटेड केस के मामले में लोगों को पूर्णिया से 350 किलोमीटर का फासला तय कर राजधानी पटना जाना पड़ता था। इससे काफी परेशानी होती थी। साइबर थाना खुलने से साइबर समस्याओं को सॉल्व करने में काफी सहूलियत होगी। जल्द से ऐसे मामलों को सुलझाया जा सकेगा।

पूर्णिया प्रमंडल के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन अकाउंट से पेमेंट निकालने, एटीएम फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी वारदात को अंजाम देने जैसे किसी भी साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में अब पुलिस की एक्सपर्ट टीम काम करेगी। इसके लिए पूर्णिया में जिले का पहला साइबर क्राइम पुलिस थाना खोल दिया गया है। लिहाजा पूर्णिया में साइबर क्राइम से जुड़े हर मामले में साइबर सेल की टीम अलग से इन्वेस्टिगेशन करेगी।पूर्णिया जिले का यह पहला साइबर पुलिस थाना कला भवन रोड़ में है, जहां महिला थाना, एससी/एसटी थाना भी है। जिले के 40 लाख की आबादी को साइबर थाने की जरूरत थी। इससे पहले साइबर क्राइम से जुड़े कॉम्प्लिकेटेड केस के मामले में लोगों को पूर्णिया से 350 किलोमीटर का फासला तय कर राजधानी पटना जाना पड़ता था। इससे काफी परेशानी होती थी। साइबर थाना खुलने से साइबर समस्याओं को सॉल्व करने में काफी सहूलियत होगी। जल्द से ऐसे मामलों को सुलझाया जा सकेगा।पूर्णिया प्रमंडल के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन अकाउंट से पेमेंट निकालने, एटीएम फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी वारदात को अंजाम देने जैसे किसी भी साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में अब पुलिस की एक्सपर्ट टीम काम करेगी। इसके लिए पूर्णिया में जिले का पहला साइबर क्राइम पुलिस थाना खोल दिया गया है। लिहाजा पूर्णिया में साइबर क्राइम से जुड़े हर मामले में साइबर सेल की टीम अलग से इन्वेस्टिगेशन करेगी।आईजी ने कहा कि साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस को शिकायत देने पर कई सप्ताह या महीनों तक उन नंबरों या कंप्यूटर्स की डिटेल ही नहीं ली जाती है, जिन्हें अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज किया जाता है। जांच के लिए साइबर सेल में भेजा जाता है। वहां से उस वारदात से जुड़े कंप्यूटर, मोबाइल नंबर का पता किया जाता है। इसमें कई दिनाें का समय लग जाता है, लेकिन अब साइबर क्राइम से जुड़े हर मामले को किसी भी पुलिस थाने में दर्ज करने के बाद यहां साइबर क्राइम पुलिस थाने में ट्रांसफर किया जाएगा। यहां आईटी, ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, ईमेल का इस्तेमाल करना, फेसबुक से जुड़े हर मामले की इन्वेस्टिगेशन यहां की जाएगी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author