BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

अमन चैन एवं शांति के अपील के साथ डीएम ,एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

Bihar 01-Apr-2023   10699
post

बिहारशरीफ : रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार को नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद शांति व्यवस्था काम करने को लेकर नालंदा पुलिस शहर वासियों से लगातार अपील कर रही है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें एवं शहर में लगाए गए धारा 144 का उल्लंघन ना करें।


जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि उपद्रवियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करते हुए 27 लोगों को को गिरफ्तार किया है। साथ ही शहर में शांति व्यवस्था बनाए जाने को लेकर शनिवार की देर शाम जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति बहाल करने की अपील की गई। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अपील किया कि शहर में अमन चैन एवं शांति के लिए आप सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के हालात सामान हो जाएंगे शहरवासी सहयोग करें। वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है।


और धारा 144 के दौरान कहीं भी किसी भी व्यक्ति के द्वारा अगर इसका उल्लंघन किया जाएगा तो उन्हें गिरफ्तार किया । फ्लैग मार्च के दौरान डीएम, एसपी ,एसडीओ के अलावे अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।


Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author