BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बेगुसराय में 12 कट्ठा जमीन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

Breaking News 17-Nov-2023   9584
post

बेगुसराय : भूमि विवाद को लेकर बड़े भाई ने सहयोगियों के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर बाजार की है।घायल युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत पंचवीर बाजार वार्ड 13 निवासी मो. मुनाजिर हसन के 26 वर्षीय बेटे मो. नासिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 12 कट्ठा जमीन को लेकर मो. मुनाजिर का उसके बड़े भाई मो. अबूसाले से विवाद चल रहा था। बड़ा भाई अपने छोटे भाई पर उक्त जमीन को लिखने का दबाव बना रहा था लेकिन छोटा भाई इसके लिए तैयार नहीं था। इसी से नाराज होकर बड़े भाई ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर छोटे भाई को गोली मार दी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गोली लगने के बाद मो. नासिर खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। वहीं फरार दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author