BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

टाउन हॉल में शॉर्ट सर्किट से बिजली मीटर में लगी आग : बिजली का मीटर जल कर हुआ खाक

Bihar 26-Jul-2023   10165
post

बिहारशरीफ : बुधवार को बिहारशरीफ शहर के टाउन हॉल में एक कार्यक्रम के तहत उपेंद्र कुशवाहा का आगमन हुआ था। कार्यक्रम के दौरान हमेशा की तरह टाउन हॉल परिसर में बिजली आंख मिचौली खेल रही थी। जिससे कभी जनरेटर स्टार्ट होता तो कभी बंद होता रहा। इसी दौरान अचानक से हाई वोल्टेज के साथ बिजली आई और शॉर्ट सर्किट से परिसर के अंदर लगे बिजली के मीटर में आग लग गई। ये आग इतनी तेज फैली की देखते ही देखते पूरा मीटर, एसी वायर,बिजली के वायर को जला कर खाक कर दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद टाउन हॉल के कर्मचारियों द्वारा अग्नियंत्र के मदद से आग पर काबू पाया गया और एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। आग की इस घटना को लेकर टाऊन हॉल में मौजूद नगर निगम के कर्मचारी मौसम चौधरी ने बताया की उपेंद्र कुशवाहा का कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच शॉर्ट सर्किट हुई और बिजली का मीटर ब्लास्ट हुआ और आग लग गई आग तेजी से फैलते हुए कई तारों को जला दिया। हम लोगों ने जैसे तैसे अग्नियंत्र के बदौलत समय रहते आग को बुझा दिया नही तो एक बड़ी घटना घट सकती थी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author