BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

जिला प्रशासन बने फोरलेन से सभी बड़े वाहनों को आवागमन सुनिश्चित करें।

Bihar 07-Jun-2023   10105
post

बेगूसराय :बिहार में गंगा नदी पर खगड़िया के अगवानी घाट एवं भागलपुर के सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन सड़क पुल गिरने का मामला अभी थमा भी नहीं है। इसी बीच बेगूसराय में भी एक बड़े पुल के गिरने की आशंका तेज हो गई है। मामला बेगूसराय रेलवे स्टेशन से पूर्व लोहिया नगर गुमटी पर बने फ्लाईओवर है।   

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के द्वारा इस आरओबी संख्या 47-ए क्षतिग्रस्त घोषित करने के बाद बड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया। पूर्व मध्य रेलवे के अनुरोध पर जिला प्रशासन में पुल से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया। लेकिन यह लोग सिर्फ बोर्ड तक ही सीमित है। जिला प्रशासन में पुल से ट्रक, बस सहित भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाने का बोर्ड तो लगा दिया है।    

लेकिन बोर्ड लगाने के छह दिन बाद भी भारी वाहनों का परिचालन लगातार जारी है। जिससे यह पुल कभी भी टूट कर गिर सकता है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कीएक टीम जब पुल की स्थिति देखने पहुंची तो भारी वाहनों का परिचालन लगातार जारी था। जिसके बाद जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है।   

 जिला भाजपा के उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि लोहिया नगर फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने बोर्ड लगा रखा है। जिस पर ट्रक, बस और बड़े वाहन का आवागमन नहीं होने की बात है। लेकिन बोर्ड लगने के बावजूद भी भारी संख्या में बड़े वाहन लगातार चल रहे हैं। स्थानीय पुलिस धड़ल्ले से अवैध वसूली कर रही है। बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है। हो सकता है कि यह भी पुल धराशाई हो जाएगा और बड़ा हादसा का शिकार होगा, इसका जिम्मेदार कौन होगा। बड़े वाहन का परिचालन अविलंब बंद हो। वीरेश ने बताया कि जब पुल पर परिचालन बंद कर दिया गया है। ऐसे में ट्राफिक चौक के समीप फोरलेन को अवरुद्ध क्यों रखा गया है। तैयार हो चुके फोरलेन से परिचालन किया जाए।इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजीव मेहता पवन कुमार सुरेश सिंह मुकेश कुमार संतानू कुमार सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author