BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

बच्चों के सर पर से हटा पिता का साया, मां के लाल की ट्रेन से कटकर मौत।

Bihar 20-Apr-2023   10224
post

बेगुसराय : बछवाड़ा जंक्शन अंतर्गत प्लेटफार्म संख्या पांच के पूर्वी ओर राजकीय रेल थाना की पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह विक्षिप्त अवस्था में एक अज्ञात शव को बरामद किया है। शव के मिलते ही इलाके में हहोर मच गया। जिसके बाद परिजन अपने-अपने लोगों को ढूंढने लगे। इसी दरमियान लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शरीर पर चिन्हित निशानों को देख शव को पहचान लिया। मृतक की पहचान रानी दो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक मोहनिया ढाला निवासी स्वर्गीय टहल साह के पुत्र धर्मेंद्र साह के रूप में की गई है। स्थानीय सरपंच अशोक यादव ने बताया कि अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से रानी दो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक मोहनिया ढाला निवासी स्वर्गीय टहल साह के पुत्र धर्मेंद्र साह की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृत युवक रोजाना अपने काम से समस्तीपुर आया-जाया करता था। इसी दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृत युवक दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक भाई में अकेला था। जो पिता के देहांत के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहा था। लेकिन इस घटना के घटित हो जाने से दो छोटे बच्चों के सर से पिता का साया हट गया और एक मां के लाल की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन समेत पूरा इलाका माताम में तब्दील हो गया। वही राजकीय रेल थाना पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष शंकर राम ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह बछवाड़ा स्टेशन के पूर्वी ओर एक अज्ञात युवक के शव होने की जानकारी मिली। जिसके बाद रेल थाना की पुलिस ने पहुंचकर तहकीकात करते हुए मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है। मृत युवक के शव की पहचान रानी दो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक मोहनिया ढाला निवासी स्वर्गीय टहल साह के पुत्र धर्मेंद्र साह के रूप में हुई है। मृत युवक के पोस्टमार्टम के उपरांत शव की शिनाख्त कर शव को परिजन के हवाले सौंप दिया गया।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author