BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

पूर्व मुखिया ने फांसी लगा की खुदकुशी

Bihar 18-Jun-2023   10338
post

बिहारशरीफ: पूर्व मुखिया ने फांसी लगा रविवार को आत्महत्या कर ली। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहनौर गांव का है। मृतका कौशलेंद्र प्रसाद की (40) वर्षीय पत्नी निशा देवी है। निशा देवी के पुत्र प्रियांशु कुमार ने बताया कि सुबह 9 बजे उसने अपने मां के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद था। उसकी मां ने कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके उपरांत जब घंटों बीत ने जाने के बाद भी उसकी मां बाहर नहीं निकले तो वह फिर से दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगा। इसके बाद कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने लगी। तब उसने अपने पंचायत के सरपंच को बुलाया वेंटिलेटर से अंदर झांक कर देखा तो उसकी माँ फंदे से लटक रही थी। जिसके उपरांत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल महिला ने आत्महत्या क्यों की है इस बार में परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

शनिवार को ही मायके से आई थी निशा देवी। निशा देवी शनिवार को ही पावापुरी ओपी के चोरसुआ गांव अपने मायके से ससुराल पहुंची थी और रविवार को उसने खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। मृतका के दो पुत्र सौरव एवं सुमित है। निशा देवी 5 सालों तक मुखिया के पद के अलावे 10 वर्षो तक पंचायत समिति सदस्य के पद पर भी रह चुकी थी। दीपनगर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घरेलू कलह के कारण महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यूडी केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author