BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बेगूसराय में गंगा ने डराया : कटाव से डरे लोग

Bihar 13-Jul-2023   9460
post

बेगुसराय : बेगूसराय में बाढ़ से पूर्व ही गंगा लोगों को डरा रही है। खासकर बलिया अनुमंडल के शिव नगर पंचायत में भीषण कटाव की वजह से लोग पलायन करने को विवश हैं। लोगों का आक्रोश इसलिए भी है क्योंकि इतने भीषण कटाव के बावजूद अब तक प्रशासनिक पदाधिकारियों ने लोगों की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। दूसरी ओर किसानों के कई एकड़ जमीन गंगा में विलीन हो चुकी है और अब कटाव की दिशा आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रही है।बेगूसराय में गंगा उफान पर है और उपजाऊ भूमि कटाव की वजह से किस तरह गंगा में विलीन हो रही है। ऐसा नहीं है कि यह कोई नई समस्या है बल्कि पिछले वर्ष भी बाढ़ के बाद भी यहां भीषण कटाव हुआ था।इसके बाद लोगों ने स्थानीय प्रशासन से लेकर सरकार तक से मदद की गुहार लगाई थी । लेकिन समय रहते ना तो जिला प्रशासन ना ही जल संसाधन विभाग कटाव निरोधी कार्य की तैयारी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार सूचना देने के बावजूद भी कोई भी प्रशासनिक पदाधिकारी निरीक्षण करने तक नहीं आए। लोगों ने जल्द से जल्द सरकार एवं जिला प्रशासन से कटाव निरोधी कार्य पूरा करने की गुहार लगाई है ।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author