BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

त्योहारों में आगे भी जारी रहेगा गाइडलाइन, धीरे धीरे दी जायेगी छूट : डीएम

Bihar 01-Aug-2023   9564
post

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान नुकसान का मुआवजा राशि नही देने वाली बात भ्रामक और बेबुनियाद : डीएम 

बिहारशरीफ : मुहर्रम के शांतिपूर्ण समापन को लेकर मंगलवार को हरदेव भवन सभागार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकारों के साथ बैठक की गई। आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा की पूरे जिले में मुहर्रम जुलूस के लिए 113 लाइसेंस निर्गत किए गए थे। जिसमे 109 मुहर्रम जुलूस अन्य अनुमंडलों में शांतिपूर्ण ढंग से जारी गाइडलाइन के अनुसार निकाला गया और 4 मुहर्रम जुलुस मुख्यालय बिहारशरीफ में निकाला गया। वहीं बिहारशरीफ में एक जुलूस में डीजे का प्रयोग किया गया है जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।साथ ही जिन लोगो ने भी शांतिपूर्वक तरीके से जुलूस निकाला है उन्हे प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जायेगा। और मुहर्रम के जुलुस को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी किए गए थे वो आगे भी सभी पर्व त्योहार में जारी रहेगा जिसमें धीरे धीरे छूट दी जायेगी क्योंकि जब तक लोग जागरूक नहीं होते तब तक गाइडलाइन के अनुसार पर्व त्योहार को मनाया जायेगा। 

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान नुकसान का मुआवजा राशि नही देने वाली बात भ्रामक

वहीं सोमवार को बात सामने आई की रामनवमी शोभायात्रा हिंसक घटनाओं के दौरान जिनका नुकसान हुआ है उन्हे मुआवजा राशि नही दिया गया है ये बिलकुल ही भ्रामक और बेबुनियाद बातें है जिनका भी नुकसान हुआ है उनमें से 77 पीड़ितो को मई के महीने मे नुकसान की भरपाई कर दी गई है साथ ही हिंसक घटना में संलिप्त 166 अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वही नालंदा जिला पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। और जिले में जितने भी जुलूस निकाले गए है सभी शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए है कहीं भी किसी भी तरह की घटना की कोई खबर नहीं है। रविवार की रात दरगाह के समीप एक घटना हुई है इस घटना को लेकर कल कुछ अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और अनुसंधान किया जा रहा है। और सोशल मीडिया पर हमारी विशेष टीम साइबर थाना कार्य कर रही है मुहर्रम के दौरान कुछ भ्रामिक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया था जिसको गंभरिता पूर्वक लेते हुए कारवाई की गई और एक व्यक्ति पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है और आगे भी सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा भ्रामिक खबर सामने आया तो उसपर सख्त कारवाई की जायेगी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author