BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

पटना जंक्शन पर साइबर रेल थाना का उद्घाटन:24 घंटा कार्यरत रहेगा साइबर रेल थाना

Bihar 09-Jun-2023   10042
post

Patna : साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए बिहार के सभी जिलों में साइबर थाना खोला गया है। इस क्रम में शुक्रवार को पटना जंक्शन पर रेल साइबर थाना का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर द्वारा फीता काट कर किया गया। जहां रेल DSP मुख्यालय, पटना रेल थाना अध्यक्ष समेत अन्य कई रेल थानों के प्रभारी भी मौजूद रहे।वहीं रेल SP अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि पटना जंक्शन पर साइबर थाना खोला गया है। वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक सुशांत कुमार, चंचल प्रभारी थाना अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। सेकेंड इन कमान रेल थाना अध्यक्ष को बनाया गया और अनुमंडल के तीन थाना अध्यक्षों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।सामान्य थाना की तरह यहां भी 24 घंटे शिकायतें दर्ज की जाएंगी। इसका जुडिक्शन पूरा रेल जिला पटना होगा। यहां सभी प्रकार के शिकायत लिए जाएंगे। खास करके महिलाएं और बच्चों की शिकायत ईमेल और पोस्ट के माध्यम से ली जाएंगी। वहीं, उनके घर पर संपर्क करने के लिए रेल पुलिस जाएगी। पीड़ित को थाने पर नहीं बुलाया जाएगा।इसके अलावा पूर्व में कार्य कर रहे रेल थाना भी कार्यरत रहेंगे। उनसे भी साइबर संबंधित शिकायतें ली जाएंगी। क्योंकि यहां पर स्पेशलाइज सभी सॉफ्टवेयर और प्रोग्राम वाले सॉफ्टवेयर लगाए गए है। इसके लिए वैसे पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। यहां पर उच्च स्तर का अंसन्धान होगा।अगर रेल जिला के अन्य थानों में किसी प्रकार की जरूरत पड़ेगी तो यहां से मार्गदर्शन दिया जायगा। तकनीकी सहायता दी जाएगी। ताकि साइबर से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा। क्योंकि यहां पर साइबर थाना अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस है। पूरे तरीके से शिकायत सुनने के लिए सक्षम है।बिहार में जो 44 थाने खोले गए हैं उसके लिए नोडल एजेंसी के तौर पर आर्थिक अपराध इकाई काम करती है। और किसी तरह की समस्या होती है तो आर्थिक अपराध इकाई की जो टीम है वह उनके मार्गदर्शन में काम करने के लिए पूरे तरीके से तैयार है। इसी तरीके से साइबर थाना काम करेगी।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author