BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

लायंस क्लब ऑफ नालंदा का थर्ड इंस्टॉलेशन कार्यक्रम के साथ नया सत्र हुआ शुरू

Bihar 23-Jul-2023   9151
post

बिहारशरीफ : रविवार को शहर के निजी होटल परिसर में लायंस क्लब ऑफ नालंदा द्वारा थर्ड इंस्टॉलेशन कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि शंकर कुमार गुप्ता एवं राहुल कांत द्वारा किया गया। जिसमें क्लब के सदस्य प्रोफ़ेसर संजय कुमार ने मंच संचालन किया। क्लब के अध्यक्ष रवि किशोर वर्णवाल ने अपना पदभार नए सत्र के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्णवाल को दिया तथा अपने सत्र में किए गए सामाजिक कार्यों को विस्तृत रूप से लोगों के बीच बताया और आगे कैसे कार्य किया जाए इस पर प्रकाश डाला गया। और सभी मेंबर्स के सहयोग से हमारे नए सत्र के अध्यक्ष के साथ चलने के अपील किया। नए सत्र के अध्यक्ष विवेक कुमार बरनवाल ने कहा कि हमारे शहर में सामाजिक दृष्टिकोण से जो भी कार्य आएगा उसको ईमानदारी पूर्वक कार्य को निर्वहन करूंगा। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि वीडीजी 2 लायन प्रदीप खेतान, पीडीजी लायन नम्रता सिंह एवं पीडीजी लायन अनुपम सिंघानिया दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम की शुरुआत की तथा शहर के सभी क्लब के अध्यक्ष और सचिव इस प्रोग्राम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाया व पी.एस.टी सचिव रवि कुमार एवं कोषाध्यक्ष ह्रदय कुमार को धन्यवाद दिया और इस मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य डॉ सुबिर कुमार, डॉक्टर धीरेंद्र नारायण सिन्हा, सीए विद्यासागर ,रोहित कुमार, विशाल रंजन, मोहम्मद कजाफि, सुशील कुमार ,जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, अजय कुमार निराला, रगनेश कुमार शर्मा, बलराम रजक, सुमन सागर, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, प्रहलाद कुमार तथा अन्य सदस्य ने सामाजिक कार्यों को निर्वहन करने का शपथ लिया।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author