BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

डीएम की अध्यक्षता में बाढ़, सुखाड़ और अग्नि से संबंधित समस्याओं समाधान हेतु बैठक।

Bihar 07-Jun-2023   9472
post

बेगुसराय : बुधवार 7 जूनको जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में बाढ़, सुखाड़ और अग्नि से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आहूत की गयी ।इस बैठक में बरौनी प्रखंड के वरीय प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा बेगूसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी, अंचल अधिकारी बरौनी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बरौनी, उपस्थित थे। साथ ही प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख एवं सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया, सभी सरपंच, सभी विकास मित्र, सभी कार्यपालक सहायक एवं सभी पंचायत सचिव भी उपस्थित हुए। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी केनिदेशानुसार जिलान्तर्गत अन्य सभी प्रखंडों में भी प्रखंड के वरीय प्रभारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बाड़, सुखाड़ और अग्नि से संबंधित समस्याओं के निष्पादन हेतु बैठक आहूत की गयी। बरौनी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के द्वारा निम्न प्रकार के मुद्दे यथा – राशन कार्ड की समस्या, इंदिरा आवास से संबंधित समस्या, स्वरोजगार से संबंधित मुद्दा, मीनी आंगनबाड़ी की व्यवस्था,प्राथमिक विद्यालय के निर्माण से संबंधित, हवाई अड्डा के निर्माण से संबंधित पेंशन में सुधार से संबंधित गांधी गोलम्बर की निर्माण से संबंधित,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति की समस्या सिंचाई की समस्या, हाई स्कूल के निर्माण विभिन्न पंचायतों में, बिजली की समस्या, स्वच्छ जल की व्यवस्था, पुल की समस्या (बथौली पंचायत में), नल-जल की स्थिति में सुधार, मनरेगा योजना की जाँच, पिपरा देवस पंचायत में 11 हजार एवं 33 हजार की तार से जान माल क्षतिग्रस्त से संबंधित समस्या, पंचायत सरकार भवन के निर्माण से संबंधित आदि समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाया गया। राशन कार्ड से संबंधित समस्या - जनप्रतिनिधियों के द्वारा राशनकार्ड से संबंधित समस्या को लेकर यह कहा गया कि राशन कार्ड जोड़ने और काटने में जनता के द्वारा लंबे इंतजार के बावजूद भी राशनकार्ड नहीं बन रहा है और न ही राशनकार्ड में नाम काटा गया। हवाई अड्डा का निर्माण पूर्व उपप्रमुख के द्वारा यह प्रश्न उठाया गया कि उलाव में हवाई अड्डा का निर्माण किया जाय, जिससे बेगूसराय की जनता को इसका लाभ मिल सके।

प्राथमिक विद्यालय का निर्माण

प्राथमिक विद्यालय के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों के द्वारा कहा गया कि अमरपुर एवं हवासपुर में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण किया जाए, जिसमें वहां के बच्चों को समुचित शिक्षा का लाभ मिल सके।अंत में सभी समस्याओं के निराकरण हेतु सभी जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी से समस्या के समाधान हेतु विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधि द्वारा उठाये गये मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निदेश उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया ।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author