BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

महा भंडारा के मौके पर पहुंचे मंत्री व सांसद

Bihar 29-Aug-2023   10231
post

नालंदा : रहुई नगर पंचायत के ताडापर स्थित देवी मंदिर में दो दिवसीय चल रहे कार्यक्रम में मंगलवार दूसरा दिन महा भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व देवी स्थान से 751 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी। सुबह 11:00 बजे से 7:00 बजे तक महा भंडारे का आयोजन किया गया और संध्या 7:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व जागरण का आयोजन किया गया। इसी महा भंडारा के अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जद यू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार एवं पूर्व विधान पार्षद राजू यादव पहुंचे जहां जद यू जिला महासचिव भवानी सिंह ने ग्रामीणों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।


वही मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि घर हो या मंदिर हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की प्रतिदिन पूजा की जाती है. पूजा-पाठ करने से ना सिर्फ मन को शांति प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में शुभता का आगमन होता है और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है. लेकिन पूजा का पुण्य फल आप को तभी प्राप्त होगा। जब आप सही समय और नियम से पूजा करेंगे।पूजा पाठ करने से कोई तात्कालिक व्यवहारिक प्रत्यक्ष लाभ नहीं होता परन्तु दीर्घकालिक व्यवहारिक प्रत्यक्ष लाभ अवश्य मिलता है। जब व्यक्ति ईश्वर के किसी भी गुण-स्वरूप की पूजा करता है तो उसके प्रति श्रद्धा व्यक्ति के भीतर के आलस को परास्त कर देती है और व्यक्ति की समयबद्धता बनती है। इस मौके पर जद यू के रहुई प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया, अमित प्रकाश, नरेश प्रसाद,लटन महतो,शंभु यादव, शशिकांत कुमार टोनी,रिक्की कुमार,धनंजय देव,रानी कुमारी,साधु यादव आदि लोग उपस्थित हुए।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author