BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का बनेगा मासिक पास

Bihar 06-Jun-2023   9532
post

रजौली (नवादा) : पटना-रांची रोड एनएच 20 थाना क्षेत्र के करिगांव मोड़ के समीप सोमवार से टोल वसूली का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर वाहन मालिक में काफी उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है। सभी लोग सही जानकारी लेने के लिए लगातार टोल प्लाजा के बगल में स्थित कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं और पूरी जानकारी लेना चाह रहे हैं। कुछ लोग टोल देने से भी इनकार कर रहे हैं,जिससे वहां पर काम करने वाले कर्मी से उनकी तू-तू मैं-मैं में भी हो रही है। इस संबंध में मंगलवार को पूरी जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट हेड कृष्ण मोहन मिश्रा ने कहा कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले प्राइवेट वाहन के मालिकों को एक महीने के लिए 330 रुपया का मासिक पास बनेगा इसके लिए उन्हें गाड़ी का ऑनर बुक और आधार कार्ड लेकर कार्यालय में आना होगा। जहां से उनका पास इशु किया जाएगा। एक महीने के दौरान वह कितने बार आएगें-जाएंगे इसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। कमर्शियल नंबर प्लेट वाले वाहन मालिकों को नियम के अनुकूल है टोल प्लाजा पर पैसा देना होगा उनके लिए कोई मरसी नहीं की जाएगी। लोगों से उन्होंने अपील किया है कि सभी लोग सहयोग करें नियम के अनुकूल जो भी वाहन मालिकों को लाभ मिलना होगा वह हर हाल में दिया जाएगा। नियम के विरुद्ध जाकर कोई भी काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे पास एंबुलेंस की सुविधा है अगर सड़क पर कहीं दुर्घटना घटती है तो टोल फ्री नंबर 1033 पर डायल करें जिसके बाद तत्काल घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचकर घायल को फर्स्ट ऐड करेगा और उसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जाम लगने की स्थिति पर भी हमलोगों के पास पूरी तैयारी है कि जान को तुरंत हटा कर रोड को सुचारू रूप से कैसे चालू कराना है।इसको लेकर भी टीम पूरी तरह से तैयार है। टोल प्लाजा का टेंडर 3 महीने के लिए किया गया है,जिसका टेंडर गुड़गांव की कंपनी स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 15 करोड़ रूपया में 3 महीने के लिए टेंडर लिया है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author