BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

मलमास मेला स्पेशल ट्रेन को सांसद ने दिखाया हरी झंडी

Bihar 19-Jul-2023   10208
post

नालंदा : नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार राजगीर स्टेशन पर मलमास मेला स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। उद्घाटन समारोह में राजगीर के विधायक कौशल किशोर हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार एडीआरएम दानापुर अनुपम चंदन सीनियर डीएसओ सरस्वतीचंद्र नगर परिषद अध्यक्ष जिरो देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि यह आकर्षक राजगीर मलमास मेला में यात्रियों के आने हेतु काफी सहूलियत देगा बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार राजगीर मलमास मेला में हर तरह का इंतजाम किए हैं पर्यटकों को अपनी ओर यह मेला आकर्षित कर रही है यह स्पेशल ट्रेन चलने से राजगीर मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी उपयोगी होगा। हमने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक एवं रेलवे के वरीय अधिकारी उस ट्रेन चलाने के लिए बोला था आज यह ट्रेन राजगीर से खुलकर विभिन्न स्टेशन होते हुए पटना पहुंचेगी एवं पटना से चलकर विभिन्न स्टेशन होते हुए राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर यह ट्रेन राजगीर आएगी। सांसद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल दिशानिर्देश में मेला काफी विशिष्ट होगा लोगों के सुविधा हेतु टेंट सिटी सस्ता खाना एवं बहुत सारे सुख सुविधाएं राजगीर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। राज्य के मुख्यालय से लगभग सभी जिला जुड़े हुए हैं और इस मुख्यालय से पटना से यह ट्रेन राजगीर पहुंचेगा। इस अवसर पर सीनियर डीएन पंकज कुमार, एडीएन राजगीर डी के सिन्हा, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी युवा नेता डॉ शशिकांत कुमार टोनी, बिगुल सिंह ,मुकेश कुमार,अमित कुमार रिककी(अधिवक्ता) जदयू नेता सुवेंद्र राजवंशी, वार्ड पार्षद मनीषा कुमारी वार्ड पार्षद अर्चना कुमारी,अरशद करीम आशुतोष कुमार अमन सिंह राजपूत, गुड्डू पटेल, पूर्व वार्ड पार्षद श्रवण कुमार ,अनुराग कुमार, आदि लोग उपस्थित थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author