BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

नालंदा सांसद पर लगा शव दाह रोकने का गंभीर आरोप

Bihar 27-Jun-2023   9322
post

बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के आशानगर इलाके में बीती रात शव जलाने को लेकर स्थानीय और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। कई घंटों तक पुलिस और स्थानीय लोगों के द्वारा आशानगर में शव जलाने को लेकर विवाद होता रहा। आपको बता दें कि आशानगर के रहने वाले कृष्णा पासवान की मौत लू लगने से हो गई। अत्यंत गरीब होने के कारण कृष्णा पासवान का दाह संस्कार प्रसिद्ध श्मशान घाट पर नहीं किया जा सका। जिसके कारण स्थानीय लोगों किसी तरह से चंदा इकट्ठा करके आशानगर इलाके के ही पुराने श्मशान घाट पर करने के लिए इकट्ठा हुए। स्थानीय मोहल्ले वासियों ने जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के ऊपर शव दाह रोकने का गंभीर आरोप लगाया। आशानगर स्थित शमशान घाट के किनारे पुरखों के जमाने से दाह संस्कार किया जा रहा है लेकिन वर्तमान समय में इस इलाके में घनी आबादी होने के कारण कभी-कभी दाह संस्कार किया जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जेडीयू सांसद के इशारे पर ही सोहसराय पुलिस की मदद से आशानगर स्थित श्मशान घाट पर दाह संस्कार करने से रोका गया।

सांसद ने लगे आरोप को बताया बेबुनियाद

वह इस घटना को लेकर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राजनीतिक स्टंट के साथ बीजेपी के लोग हमारे नाम को खराब करने की कोशिश की है। हमारे ऊपर श्मशान घाट को कब्जा करने का भी झूठा आरोप लगाया गया। मैं बीजेपी के लोगों को खुली चुनौती देता हूं कि अगर हमने 1 इंच भी किसी का जमीन दखल किया है तो हमारे आवास पर बुलडोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author