BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

नालंदा में पेट्रोल पंप पर होने वाली बड़ी वरदात को नालंदा पुलिस ने किया विफल

Bihar 02-Jul-2023   10669
post

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित शारदा पेट्रोल पंप को शनिवार की शाम कुछ बदमाशों ने अपना निशाना बनाया लेकिन वो निशाना नालंदा पुलिस की मुस्तैदी के वजह से विफल हो गया। बदमाशों ने हथियार के साथ पेट्रोल पंप में घुसकर 20 हजार रुपए की लूट की। इस दौरान एक पेट्रोल पंप कर्मी को मारपीट कर जख्मी भी कर दिया। लेकिन तभी फिल्मी अंदाज में नालंदा जिला पुलिस की संकटमोचन कही जानी वाली 112 आपात सेवा की गाड़ी पंप पर पहुंच गई और बदमाशों के बड़े मंसूबे पर पानी फेरते हुए बाइक समेत एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।


लूट के दौरान गिरफ्तार बदमाश

जबकि अन्य 3 बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश अस्थावां जिला नालंदा का रहने वाला बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वही मामले को लेकर पेट्रोल पंप संचालक सूरज कुमार ने बताया की 4 युवक आए अपने बाइक में पेट्रोल डलवाया और जब कर्मचारी द्वारा पैसे मांगे गए तो हथियार से मारकर उसे जख्मी कर दिया और बिक्री के 20 हजार रुपए भी लूट लिए। जिसके बाद इसकी सूचना 112 आपात सेवा को दी गई और फिर वो मौके पर पहुंच कर एक बदमाश को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author