BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

नालंदा में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar 11-Jul-2023   9816
post

नालंदा : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा मंगलवार को नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार को 20,000/- (बीस हजार) रुपये रिश्वत लेते हरनौत ब्लॉक के पूरब पुराना थाना के पास गली से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। परिवादिनी शोभा कुमारी, पति- छोटे लाल, ग्राम- नूरसराय अम्बानगर, थाना- नूरसराय, जिला- नालन्दा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दिनांक 26 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार द्वारा जमीन का परिमार्जन करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा 20,000/- (बीस हजार) रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता शिव कुमार साह, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संतोष कुमार राजस्व कर्मचारी को 20,000/- रु० रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author