BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

मुख्यमंत्री लाव लश्कर के साथ नीतीश कुमार पहुंचे अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा।

Bihar 14-May-2023   9478
post

पत्नी के 17 वी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

नालंदा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लाव लश्कर के साथ पहुंचे अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा जहां अपने पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा के 17वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले गांव के मंदिर में भगवान का दर्शन किए उसके बाद मुख्यमंत्री स्मृति वाटिका में स्वर्गीय पत्नी मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ।सीएम के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार ने भी अपने माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही कल्याण बीघा गांव पहुंचा जदयू के वरिष्ठ एवं सक्रिय नेताओं ने नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो उसको लेकर कल्याण बीघा गांव के चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हर बार की तरह इस बार भी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को अपनी समस्या को लेकर लिखित आवेदन दिए हैं। वही इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, जदयू के महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार, एमएलसी रीना यादव, अस्थाना विधायक जितेंद्र कुमार, जिला अधिकारी शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी, एवं अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन के अलावे भारी संख्या में जनप्रतिनिधि लोग मौजूद रहे।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author