BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

पिरामल फाउंडेशन द्वारा समाज को नई विचारधारा की ओर ले जाने का प्रयास जारी

Bihar 17-Jan-2024   9264
post

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के सदर अस्पताल स्थित पिरामल कार्यालय में 17 जनवरी बुधवार को एनजीओ फोरम का संयुक्त बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 16 एनजीओ ने भाग लिया। बैठक के दौरान एनजीओ फोरम का गठन किया गया। इस फोरम का उद्देश्य समाज को नई विचारधारा की ओर ले जाना होगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस फोरम के माध्यम से समुदाय को जागरूकता फैलाई जाएगी और समुदाय के व्यवहार परिवर्तन में सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा, सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ समाज के अंतिम वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पीरामल फाउंडेशन की ओर से इस फोरम के सदस्यों को समय-समय पर क्षमता वर्धन और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। अच्छे कार्य करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। बैठक में पिरामल के डिस्ट्रिक्ट लीड डॉक्टर सुपर्णा टाट, प्रोग्राम लीड राजीव रंजन, प्रतीष कमल, वीरेंद्र कुमार गिरी और पीरामल फाउंडेशन पटना से प्रभात गौतम एवं सैयद अकरम हुसैन आदि उपस्थित थे।

बैठक में हुई चर्चा के प्रमुख बिंदु

• एनजीओ फोरम के माध्यम से समाज को नई विचारधारा की ओर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

• समुदाय को जागरूकता फैलाने और समुदाय के व्यवहार परिवर्तन में सहयोग किया जाएगा।

• सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ समाज के अंतिम वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

• पीरामल फाउंडेशन की ओर से एनजीओ फोरम के सदस्यों को समय-समय पर क्षमता वर्धन और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

• अच्छे कार्य करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author