BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

नालंदा में शोभा सम्राट थियेटर के बाहर बरसी पुलिस की लाठियां

Bihar 16-Aug-2023   9469
post

बिहारशरीफ : राजगीर में चल रहे मलमास मेला में बीती रात पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि मेले में शोभा सम्राट थिएटर के बाहर कुछ लड़के आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। गंदे-गंदे कमेंट्स कर रहे थे। इसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा की पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने 6 से ज्यादा लड़कों को हिरासत में लिया है।मलमास मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए 3 थिएटर लगाए गए हैं। जिसके बाहर कुछ मनचले भीड़ में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इस बात की सूचना जैसे ही नियंत्रण कक्ष को मिली। पुलिस ने मौके पर टीम भेजकर मनचलों पर बल प्रयोग किया।सोनपुर की तरह राजगीर मेले में भी आने वाले लोगों के लिए थिएटर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। थिएटरों में होने वाले अश्लील डांस के कारण शाम होने के साथ ही इन थिएटर के सामने भीड़ जमा हो जाती है।थिएटरों को संगीत और नृत्य करने के लिए लाइसेंस मिले हैं, लेकिन प्रशासन के सारे गाइड लाइन को दरकिनार करते हुए थिएटर मालिक अपनी मन मानी कर रहे हैं। लाठी और डंडों के बल पर थिएटरों में अश्लील गानों पर डांस करवाते हैं।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author