BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

छठ की तैयारी शुरू : रजौली नगर पंचायत के राज शिवाला घाट,और पुरानी बस स्टैंड छठ घाट पर होगी सीढ़ी नुमा छठ घाट की विशेष व्यवस्था

Trending 13-Nov-2023   9094
post

Nawada : रजौली नगर पंचायत में छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे विशेष व्‍यवस्‍था की जाएगी। वही इस बार नगर पंचायत की ओर से राज शिवाला छठ घाट व पुरानी बस स्टैंड, प्राणचक छठ घाट पे सीढ़ी नुमा घाट बनया जा रहा है और वही सभी घाट पर चेंजिंग रूम बाथरूम रौशनी आदि की व्‍यवस्‍था की जाएगी। इसके लिए रजौली नगर पंचायत मुख्य पार्षद मानती देवी के नेतृत्व में स्थानीय सभी वार्ड पार्षद एकजुट होकर कार्य में लगे हुए है। और एकजुट का परिचय दे रहे हैं। वही नगर पंचायत बनने के बाद विकास की गंगा दिखा रहा है मुख्य पार्षद के द्वारा बताया गया कि इस बार हमारे विभाग के द्वारा छठ पर्व के पहले घाटों की निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के क्रम में मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद के द्वारा बतलाया गया कि रजौली नगर पंचायत में सीढ़ी नुमा छठ घाट की कोई व्यवस्था नहीं है वही सभी वार्ड पार्षद ने कहा कि छठ त्योहार लोक आस्था का पर्व है। मुख्य पार्षद मानती देवी एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी व समाजसेवी ने बतलाया कि यहां छठ पर्व में लोगो अधिक की संख्या में मनाते हैं इसलिए सुंदरता एवं वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सीढ़ी नुमा छठ घाट की व्यवस्था होना चाहिए वही नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जांच कर सीढ़ी नुमा छठ घाट को बनवाया जा रहा है। वही कार्यपालक पदाधिकारी ने बतलाया कि हमारे नगर पंचायत में सड़क,नाली,लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था नगर पंचायत के द्वारा की जाएगी। नगर पंचायत मुख्य पार्षद ने कहा की ग्रामीणों को हर व्यवस्था मुहैया करवाऊंगी। रजौली नगर क्षेत्र के सभी छठ घाटों का नगर पंचायत कर्मियों द्वारा निरीक्षण किया गया किया। वही इस बार नगर पंचायत की ओर सीढ़ी घाट व अन्य घाटों का पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । वही घाटों पर साफ सफाई कराने के निर्देश स्वछता निरीक्षक को दिए। नगर पंचायत मुख्य पार्षद ने बताया कि छठ घाट पर छठ व्रतियों को कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं नगर पंचायत मुख्य पार्षद मानती देवी ने बतलाया कि इस बार नगर पंचायत में लाइट की व्यवस्था भी होगी जो की हर वार्ड में लाइट नगर पंचायत की ओर से लगाई जाएगी हर सड़क चौराहे पर लाइट की व्यवस्था नगर पंचायत के द्वारा की जाएगी। वही मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी, उपसर्ग प्रतिनिधि गुड्डू एवं नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद के साथ नगर पंचायत के कर्मी के साथ ग्रामीण मौजूद थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author