BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

शिक्षा विभाग के आदेश को ताक पर रख खुलेआम संचालित हो रहा निजी स्कूल

Bihar 16-Jun-2023   9966
post

बिहारशरीफ : पारा 42 डिग्री, चिलचिलाती धूप और परेशान कर देने वाली उमस। पसीने सूख नहीं रहे और पंखे कूलर भी नही दे रहे गर्मी से राहत । ऐसे तपती दोपहरी में स्कूल से घर लौटते वक्त मासूम छात्रा का बुरा हाल है। कंधे पर भारी भरकम स्कूल बैग रखकर साईकिल से घर लौट रहे छात्रा पसीने से तरबतर दिखाई दी। शुक्रवार की दोपहर में आइडियासिटी टीम ने शहर के अलग अलग जगहों का जायजा लिया और इस दौरान बिहारशरीफ के डुमरावां सड़क पर स्कूल से लौटते छात्रा का हाल जाना। तब छात्रा ने बताया की वो तो मजबूर है स्कूल जाने को नही तो इतनी गर्मी बिलकुल ही मन नहीं करता स्कूल जाने का। आपको बता दे की ये छात्रा बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत काको बीघा स्थित बेल ग्रेड पब्लिक स्कूल की है। छात्रा ने बताया की स्कूल अभी रोजाना सुबह 6 बजे से दोपहर 11 बजे तक संचालित किया जा रहा है। छात्रा ने ये भी कहा की स्कूल के प्राचार्य का कहना है अभी स्कूल मॉर्निंग में संचालित करने का आदेश है जबकि आपको बता दे की जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद द्वारा जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों को 18 जून तक बंद रखने का आदेश है। ऐसे में बेल ग्रेड पब्लिक स्कूल के संचालक आसपास के कुछ और स्कूल भी नियम और आदेश को ताक पर रखते हुए चंद पैसों की लालच में मासूमों की जान खतरे में डाल रहें और शिक्षा विभाग कुंभक्रणी नींद में सो रही है। अगर ऐसे में स्वास्थ्य प्रतिकूल असर पड़ता है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा ?

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author