BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

संवेदनशील इलाकों में रैप के जवानों ने किया फ्लैग मार्च : शांति समिति के सदस्य भी रहे साथ

Bihar 15-Sep-2023   9887
post

बिहारशरीफ : गणेश ,विश्वकर्मा पूजा समेत अन्य पर्व त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में संपन्न करने के लिए पूर्व से ही पुलिस बलों की मुस्तैदी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि कुमार के नेतृत्व में रैप के जवानों द्वारा थाना क्षेत्र के खासगंज, आशानगर, सोहडीह, सलेमपुर , जलालपुर, मोगल कुआं समेत अन्य मोहल्ले में फ्लैग मार्च कर लोगों को पुलिस के मुस्तैदी को दिखाया ।


इस मौके पर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर सभी थाना क्षेत्र में रैप के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च कर उन्हें क्षेत्र की जानकारी दी जाती है ताकि भविष्य में होने वाले घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ समंजसय बनाकर आपसी भाईचारा को कायम किया जा सके। इसके पूर्व रैप के उप कमांडेंट अरुण कुमार विद्यार्थी ने स्थानीय लोगों व शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की । मौके पर दारोगा संजीव कुमार, राम इकबाल सिंह, मोहम्मद मुमताज, सुनील कुमार ,मोहम्मद आजाद आलम ,राज कपूर गुप्ता, रविंद्र कुमार, रशीद अजहर ,सद्दाम हुसैन व अन्य मौजूद थे ।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author