BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

सड़क किनारे कुआं दे रहा मौत को दावत

Bihar 22-Jun-2023   9234
post

तेघड़ा (बेगूसराय) : तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत गौरा एक पंचायत के सैदपुर मोहल्ला के मेन सड़क के बगल में दशकों पूर्व निर्मित प्राचीन कुआं बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कुए का जीर्णोद्धार नहीं होने से इसकी उपयोगिता के अभाव में इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। मेन सड़क के किनारे रोड के लेबल में होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसमें पशु कई बार गिरकर गंभीर रूप से चोटिल भी हो चुके हें। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पशुओं को बाहर निकाला गया था। वार्ड संख्या 12 मे इस कुंआ का हाल दयनिय है कभी भी बड़ी घटना घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता । वार्ड संख्या 12 निवासी और छात्र नेता अतुल राय अंजान ने बताया कि आए दिन इसमें गाय, बछड़ा ,कुत्ता, बिल्ली और लोग गिर कर चोटिल हो जाते हें। छोटे छोटे बच्चे है जिसके कारण लोगो को डर लगा रहता कोई अनहोनी घटना घटित ना हो जाए। हालांकि इस व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन हें ।वही राकेश कुमार मिंटु ने कहा कि यहां कुआं सड़क किनारे होने के कारण रहगिरो को बहूत दिक्कत होता है बाईक सवार साइकिल सवार लोग कितने बार बाल बाल बचे हें। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

वही लोगो ने मांग कि है कि सरकार एवं स्थानीय प्रशासन जल्द से जल्द संज्ञान ले और कुएं का जीर्णोद्धार करवाएं नही तो इस मामले को बेगूसराय के जिला पदाधिकारी के संज्ञान में दिया जाएगा।मौके पर कैलाश राय,प्रभात संकर राय ,शंभु राय ,अजय राय आदि मौजूद थे।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author