BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

रोटरी क्लब ऑफ नालंदा ने पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया

Bihar 05-Jun-2023   10024
post

नालंदा : रोटरी क्लब नालंदा द्वारा नजदीकी गांवों में पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ नालंदा द्वारा नालंदा जिले के कई ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों आज 500 से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण की संभाल का कार्य किया गया है।रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के सभी सदस्यों का मुख्य योग्यदान रहा है इस कार्य में। आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक क्षेत्र के गांव, कस्बों और बड़े शहरों के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर देखने को मिलते हैं। वैश्विक महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन की कमी के लिए लोगों को काफी मात्रा में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इसलिए अभी भी वक्त है प्रत्येक मानव को एक दूसरे को जागृत कर प्रेरित करना होगा कि अधिक से अधिक पर्यावरण के प्रति जागरूक होना अनिवार्य है। वही सचिव राजा बाबू ने कहा कि पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए देश के नागरिक के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है। प्रत्येक नागरिक को कम से एक पेड़ अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान आसपास के लोगो ने रोटरी क्लब के समाज सेवी कार्य की सराहना करते पर्यावरण की शुद्धता के लिए किए इस कार्य संबंधी ग्रामीण क्षेत्रों को चुनने पर सबका धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि इन पौधे की सेवा और संभाल अच्छे से किया जाएगा। इस मौके पर क्लब के ट्रेनर रो० रवि शंकर कुमार , सेक्रेटरी इलेक्ट रो० डॉ अवधेश कुमार , रो० संजीत कुमार एवं पर्यावरण अध्यक्ष रो० शशिकांत गुप्ता , वॉलंटियर के रूप में रोशन कुमार भूषण कुमार मौजूद थे।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author