BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डाक विभाग द्वारा तिरंगे की बिक्री हुई शुरू

Bihar 10-Aug-2023   9987
post

बिहारशरीफ : देश का स्वतंत्रता दिवस आने में कुछ ही दिन बाकी हैं और साल 2022 के तर्ज पर इस वर्ष भी केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान को चला रही है। ताकि देश के कोने तक राष्ट्रिय धवज पहुंच सकें,क्योंकि डाकघर ही एकमात्र नेटवर्क है जो देश के गाँव गाँव तक अपनी पहुँच रखता है । ये सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार की ओर से भारतीय डाक विभाग को काम सौंपा गया है। पिछले साल भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की और डाक विभाग- डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने इस अभियान को अंतिम छोर तक पहुंचाया। उक्त बातों की जानकारी नालंदा के डाक अधीक्षक महेश राज ने प्रेस बार्ता मे दी। उन्होने बताया की जिले के सभी डाक घरों मे झण्डा उपलव्ध करा दिया गया है जिसकी कीमत मात्र 25/- रुपया रखा गया है I लोग अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर झंडा खरीद सकते हैंI

Online डाक विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट से भी कर सकते हैं खरीदारी

इसके अलावा डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in के जरिए भी राष्ट्रीय ध्वज को ऑनलाइन खरीद सकते है। इस अभियान से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और भारत की यात्रा के लिए गर्व की भावना पैदा करने के लिए सरकार ने पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान 2022 में काफी सफल रहा, जहां 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने हर घर तिरंगा (एचजीटी) वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की थी।इस मौके पर डाक निरीक्षक शिवम शंकर , पोस्टमास्टर बिहारशरीफ़ राजीव रंजन कुमार , अमलेश कुमार , अमिताभ कुमार सिन्हा, रंजन कुमार , मुन्नू कुमार , राकेश कुमार, राजीव कुमार, रवि रौशन, ओम प्रकाश,संजय कुमार, राजेश कुमार लेखापाल प्रियंका रानी , पालि कुमारी सहित सभी डाककर्मी मौजूद थे I

रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने जारी किया वाटरप्रूफ लिफाफा