BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

शेखपुरा SP ने किया साइबर थाना का उद्घाटन

Bihar 09-Jun-2023   9257
post

शेखपुरा : राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को टाउन थाना परिसर में स्थापित एसपी कार्तिकेय शर्मा ने साइबर थाना का उद्घाटन किया। एसपी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर इस नए थाने का शुभारंभ किया। मौके पर डीएसपी मुख्यालय, पुलिस निरीक्षक सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। साइबर थाना का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि राज्य के सभी 44 जिलों में सरकार ने साइबर अपराध नियंत्रण हेतु साइबर थाना खोला है। जिसमें शेखपुरा जिला भी एक है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट या आई टी एक्ट से संबंधित मामले इस दर्ज में पीड़ित दर्ज करायेंगे। इस थाने की स्थापना का उद्देश्य शेखपुरा जिले में बढ़ते साइबर ठगी और इंटरनेट से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाना है।थाने का थाना अध्यक्ष डीएसपी मुख्यालय संजीव गोल्डी को बनाया गया है। इनकी सहायता के लिए पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के एक पदाधिकारी के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। एसपी ने कहा कि इस जिले के शेखपुरा सराय थाना क्षेत्र और निकटवर्ती नालंदा जिला के कुछ क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं ज्यादातर घट रही हैं। जिस पर इस सृजित थाना के माध्यम से अंकुश लगाया जा सकेगा।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author