BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बरसात में हो रहे जलजमाव से दुकानदार परेशान : सड़कों पर कीचड़ होने से दुकानदारों के बिक्री पर आफत

Bihar 17-Aug-2023   9755
post

बिहारशरीफ : मुख्यालय बिहारशरीफ में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। तो वहीं सड़कों पर जलजमाव के कारण आवागमन में भी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा जल जमाव की समस्या रांची रोड के कांटापर मोहल्ले की समीप है। जहां फ्लाईओवर निर्माण के कारण हल्की बारिश में भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं मुख्य सड़क से मोहल्लों के अंदर जाने वाली गलियां भी पानी से भरी हुई है।कांटा पर के समीप आसपास के दुकानदारों को जलजमाव के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बारिश नहीं होती है तो सड़कों पर धूल उड़ती है और अगर बारिश हो जाती है तो जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं। निगम के लोगों ने नाला बनाने को लेकर नापी भी कराई थी। लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। जिसके कारण मोहल्ले के लोग तो परेशान हैं ही रांची रोड के दुकानदार भी फजीहत झेल रहे हैं।सड़कों पर जलजमाव के कारण ई-रिक्शा और छोटे गाड़ी सहित दो पहिया वाहन चलाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो जलजमाव के कारण सड़क पर हुए गड्ढे में ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन पलट जाती है। जिसके कारण चालक और सवार जख्मी हो जाते हैं।नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि जब तक फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता है। तब तक जल निकासी के लिए नाला बनाना संभव नहीं है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author