BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

स्मार्ट बनाने के चक्कर में गलियां व सड़के नरक में हो रहा तब्दील

Bihar 22-Jun-2023   9748
post

नालंदा : हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र को स्मार्ट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर मंथन किया जा रहा है। लेकिन इस मंथन के चक्कर में नगर पंचायत के गलियों और सड़कों को नरक बनाया जा रहा है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 के पूर्व मुखिया विपिन कुमार गुप्ता, सागर सिद्धांत, अजय कुमार किरण देवी समेत अन्य लोगो ने बताया कि नाले के पानी का निकास रूक जाने के कारण कई वार्ड में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घर व गलियां नरक बन गई है जल जमाव के कारण कुछ घरों में नाले का भी पानी घुस गया है। यह स्थिति तब है जब बारिश अभी नहीं हुई है।अगर बारिश हो गई तो फिर जल जमाव की समस्या को संभालना मुश्किल हो जाएगा। नगर पंचायत वासियों ने बताया कि 2 माह पहले पटेल नगर समेत अन्य मुहल्लो में नाले का सारा पानी एक निजी गड्ढे में गिरता था। वहा पर मिट्टी भरकर घर बना लिया गया है। जिससे पानी का जलजमाव हो जाता है| नाले के पानी का निकास नहीं होने से संबंधित अधिकारी को जानकारी दिया है लेकिन अब तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया नतीजा यह है कि नगर पंचायत के वासियों नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर वार्ड संख्या 17 के नियामतपुर के वार्ड पार्षद रौशन कुमार पासवान , रणबीर कुमार ,सुभाष कुमार,अंकित कुमार, उषा देवी मुकेश कुमार ,सुमित कुमार ,ललित कुमार, मोती कुमार, प्रदीप कुमार समेत अन्य का कहना है कि स्टेशन जाने वाली मार्ग के किनारे प्रतिदिन मरा हुआ जानवर, और दुर्गंध केमिकल, हरनौत बाजार के सड़े हुए आलू-प्याज, समेत अन्य समान फेक दिए जाते हैं जिससे पूरा मुहल्ला में दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कारण से छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्ग, महिलाएं ,पुरुष, को सांस लेने में भी समस्या आ रही है |अगर ऐसा रहा तो पूरा मुहल्ला नरक के कगार पर चला जाएगा|

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author