BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

सदर अस्पताल बिहारशरीफ में बिना जांच एचवीआई संक्रमित बल्ड चढ़ाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में

Bihar 12-Jul-2023   9856
post

पटना : बिहार विधान परिषद में बिहारशरीफ सदर अस्पताल का मामला उठाया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने अस्पताल के लापरवाही पर स्वीकारात्मक उत्तर दिया। सदर अस्पताल बिहारशरीफ में 2021 में प्रसव कराने आई महिला का बिना जांच एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने का सवाल उठाया जिस पर मंत्री ने स्वीकार किया और कहा कि जिलाधिकारी द्वारा एचआईवी खून चढ़ाने के मामले में एक जांच समिति का गठन कर जांच कराया गया। जांच समिति के द्वारा ब्लड बैंक कार्यरत संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी को एचआईवी पाॅजिटीव खून चढ़ाने के लिए दोषी प्रतिवेदित किया गया। उक्त क्रम में संतोष कुमार लैब टेक्नीशियन की सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया। नवल किशोर यादव ने सवाल उठाते हुये कहा कि नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोषी पाये गये चिकित्सक को सदर अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया गया है जिसके जबाब में आंशिक स्वीकारात्मक बताते हुये तेजस्वी यादव ने कहा कि नगर आयुक्त बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा प्रतिवेदित जांच प्रतिवेदन के आलोक में चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण किया गया है। कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। दोनों चिकित्सक पति पत्नी के करीब 15 वर्षों से बिहारशरीफ में कार्य करने का सवाल उठाया जिसके जबाबमें कहा कि वर्तमान में डाॅ राम कुमार प्रसाद को सिविल सर्जन नवादा के पद पर पदस्थापित किया गया है। एक और सवाल पूछते हुए तत्कालीन उपाधीक्ष द्वारा इन पर कर्तव्यहीनता का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की अनुशंसा करने किया गया है जिस पर जबाब देते हुये कहा कि कर्तव्यहीनता के प्रतिवेदित आरोप के आलोक में प्राप्त स्पष्टीकरण पर सिविल सर्जन पटना/क्षेत्रीय अपर निदेशक पटना प्रमंडल से प्राप्त मंतव्य के आलोक में आरोप मुक्त किया गया।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author