BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बेगुसराय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पावन पर्व

Trending 13-Nov-2023   9841
post

Begusarai : तेघड़ा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दीपों का उत्सव दीपावली का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पर्व को लेकर ग्रामीण इलाकों में भी जबरदस्त उत्साह रहा। इस बार अधिकांश लोगों ने घरों पर मिट्टी के दिए और मोमबत्ती जलाकर अंधियारे को मिटाया। साथ ही चाइनीज बल्ब ,झालर आदि रंग-बिरंगे लाइट के सजावट बस दूधिया रोशनी से पूरे इलाका जगमगा उठे। शाम होते ही ज्योति के पर्व का उल्लास और उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। छोटे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। लोगों के घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक रंग-बिरंगे झालर व मिट्टी के दिए के जगमगाहट से गांव और नगर मैं उजियारा फैलते ही चारों ओर अंधियारा मिट गया। पर्व को लेकर बच्चों एवं युवाओं में खास उत्साह देखा गया। दीपावली पर्व पर तेघड़ा अंचलाधिकारी सुश्री रश्मि ने धनकौल सहित उत्तर तेघड़ा के कई गांवों में निर्धन परिवारों से जुड़े बच्चों एवं वृद्ध को उनकी खुशियों में भागीदार बनते हुए उपहार वितरण किया साथ ही दीप पर्व की शुभकामनाएं दी। उपहार पाकर बच्चे व वृद्ध खुश दिखे तथा उनके चेहरे खिल उठे। लोगों ने इसके लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया। सावित्री देवी मारवाड़ी गैलेक्सी कान्वेंट की अध्यक्षा नीलम देवी ने विद्यालय प्रांगण में दीप प्रज्वलित करते हुए अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व ज्ञान के दीप से अज्ञान व अंधकार समाप्त करना ही सच्ची दीपावली मनाने का उद्देश्य हो। इसके लिए वैचारिक, सैद्धांतिक, राजनीतिक एवं धार्मिक एकता जरूरी है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तेघड़ा सेवा केंद्र में दीपावली का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर संगीत के साथ का ए धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए केंद्र संचालिका बीके आशा दीदी ने दीपावली के अध्यात्म रहस्य को बताते हुए कहा कि दीपावली वास्तव में ज्ञान के द्वारा आध्यात्मिक ज्योति जलाने की निशानी है।जिस प्रकार दीपक जलने से अंधकार समाप्त हो जाता है।ठीक उसी प्रकार ज्ञान के दीपक से आज्ञान का अंधेरा भी समाप्त हो जाता है। हम बाहर की स्वच्छता के साथ-साथ हम आंतरिक स्वच्छता पर भी ध्यान देंगे तभी सच्ची दीपावली मनेगी। उन्होंने बताया कि अपने मन को ज्ञान रूपी दीप से इतना प्रकाशित करें कि इससे ईर्ष्या नफ़रत , द्वैष और वैमनुष्यता जैसे दुर्गुण सदा के लिए दूर भाग जाए।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author