BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

बदमाशो ने मुखिया को अगवा कर पीटा

Bihar 25-Jul-2023   9268
post

नालंदा : अस्थावां थाना क्षेत्र के अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के अमावां पंचायत मंगलवार को दिनदहाड़े मुखिया को अगवा कर पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमावां पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार उर्फ राजा बाबू से जुड़ा हुआ है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मुखिया अपने स्कॉर्पियो से बिहार शरीफ से घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में उन्हें मिलाकर चार अन्य लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास पहुंची तभी घात लगाए 6 की संख्या में बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद ड्राइवर समेत अन्य 3 लोगों को गाड़ी से खींच कर बाहर कर दिया। इसके बाद मुखिया को गन पॉइंट पर लेते हुए 3 बदमाश गाड़ी के अंदर बैठ गया और गला दबाकर बेल्ट एवं डंडे से पिटाई करने लगा। उन्हीं में से कुछ लोग जान से मारने की भी बात कह रहे थे। मुखिया के साथ जा रहे उनके सहयोगियों ने इस बात की सूचना तत्काल परिवार और स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। ग्रामीण अपने स्तर पर जबकि पुलिस भी अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी। बदमाशों को जब पकड़े जाने का भय होने लगा तो मुखिया को मानपुर थाना क्षेत्र के पलटपुरा गांव के पास गाड़ी के साथ छोड़कर अपने सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ डॉ. शिब्ली नोमानी अस्थावां रेफरल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मिल उनका हाल चाल जाना, डीएसपी ने बताया कि पुलिस की नाकेबंदी के कारण बदमाश मुखिया को छोड़कर फरार हो गया। मानपुर पुलिस के द्वारा मुखिया जी को सुरक्षित बरामद किया गया है। मामले की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों की पहचान भी की जा चुकी है। वहीं मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बिहारी सिंह ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। तत्काल अमावां मुखिया को सुरक्षा मुहैया कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author