BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

दो पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी से मचा अफरा तफरी

Bihar 20-Jun-2023   10116
post

नालंदा : मंगलवार को दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित टाड़ापर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हो गई। कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दोनों पक्षों में हुए रोड़ेबाजी में दो लोग जख्मी हो गए । वहीं रोड़ेबाजी के कारण कुछ घरों के छतों पर ईंटो के टुकड़ों बिखरे मिले। विवाद अनित यादव और धनराज यादव के बीच हुई है।अनीत यादव का कहना है कि बच्चों के बीच सोमवार की शाम मामूली विवाद हुआ था। उसी खुन्नस में गुहार बुलाकर धनराज यादव एवं उसके सहयोगियों ने मंगलवार को कहासुनी के बाद रोड़ेबाजी कर दी। जिसके कारण सभी लोग घर के अंदर छिप गए।वहीं उनके भाई के घर मे घुसकर टीवी, स्टार्टर समेत अन्य सामानों को भी तोड़ दिया।वहीं धनराज यादव के परिजन ने बताया कि अनीत यादव अवैध रूप से बालू का कारोबार करता है। पुलिस कई बार उसे रंगे हाथों पकड़ चुकी है। वह उनलोगों पर आरोप लगाता है कि उन्ही लोगो के द्वारा मुखबिरी कर उसके ट्रैक्टर को पकड़वाया जा रहा है। आज अचानक अनित यादव एवं उसके सहयोगियों के द्वारा छत पर चढ़ कर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। जिसके कारण एक युवती जख्मी हो गई। धनराज यादव का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में अनीत यादव एवं उसके सहयोगियों ने उनलोगों के घरों पर रोड़ेबाजी की है।दीपनगर थाना अध्यक्ष एसके जायसवाल ने बताया कि दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी की घटना हुई है। मौके से लावारिस हालत में दो मोटरसाइकिल को भी जप्त करते हुए थाना लाया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर शांति बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई है।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author