BREAKING NEWS
तनिष्क शोरूम में लूट : हीरे और सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश...        जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव व इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का निधन : पार्टी में शोक का माहौल...        प्रशासनिक अनदेखी से जिले से विलुप्त हो रहा गांधी के सपनों की खादी...        बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज...        पेपर लीक पर 10 साल की सजा, एक करोड़ जुर्माना:बिहार सरकार ने तैयार किया नया कानून...        शादीशुदा महिला से जॉब के बदले यौन शोषण : पीड़िता बोली-हॉस्पिटल मालिक ने दो बार गर्भपात करवाया...        धनेश्वर घाट शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार...        फिल्म पुष्पा स्टाइल में झारखंड से बिहार लाया जाता है शराब : चार आरोपित गिरफ्तार...        डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू हुई विशेष सेवा...        नालंदा हार्ट केयर हॉस्पिटल में हुई चोरी...       
post-author
post-author
post-author

मलमास मेला में कुंड स्नान के लिए आए बुजुर्ग की टोटो की टक्कर से मौत

Bihar 08-Aug-2023   9550
post

राजगीर : मंगलवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोपवे जाने वाली सड़क पर हुई है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर केशव पट्टी गांव निवासी स्वर्गीय अनूप लाल राय के 74 वर्षीय पुत्र रामबरण राय के रूप में की गई।घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रामबरन राय अपनी पत्नी के साथ राजगीर मलमास मेला में कुंड स्नान के लिए आए थे। वह अपनी पत्नी के साथ पैदल रोपवे वाली सड़क पर जा रहे थे। तभी पीछे से अनियंत्रित टोटो ने टक्कर मार दी, इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई।इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही, इस घटना के बाद टोटो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।राजगीर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। टोटो की टक्कर से बुजुर्ग सड़क पर गिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। टोटो को जब्त करते हुए वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author
post-author
post-author