BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

पुस्तकालय के कोषाध्यक्ष दिवंगत अरुण कुमार सहनी को दी गई श्रद्धांजलि।

Bihar 26-Jun-2023   9858
post

बेगुसराय : तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पकठौल पंचायत में संचालित युवक संघ पुस्तकालय के सभागार में पुस्तकालय प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुस्तकालय के कोषाध्यक्ष स्मृति शेष अरुण कुमार सहनी के असामयिक निधन के उपरांत रविवार को शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की । श्रद्धांजलि के मौके पर मुखिया पंकज कुमार सहनी, पुस्तकालय के अध्यक्ष मंजेश कुमार, सरपंच प्रमोद चौरसिया, पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुस्तकालय अध्यक्ष मंजेश कुमार ने कहा कि दिवंगत अरुण कुमार सहनी पुस्तकालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर हमेशा समर्पित रहते हुए पुस्तकालय संचालन में उनकी महथी भूमिका का प्रतिफल है कि पुस्तकालय के अध्ययनरत छात्र छात्रा आज प्रायोगिक परीक्षा में सफलता हासिल कर विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर रहे हें। वहीं मुखिया पंकज कुमार सहनी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरल स्वभाव एवं कर्तव्यनिष्ठता के बल इन्होंने समाज के अंदर अपनी एक अलग छवि कायम कर रखा था। इनके निधन से पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। मौके पर पुस्तकाघ्यश्र नाथो पासवान, कार्यकारिणी सदस्य श्यामा कांत चौरसिया, राम प्रकाश साहनी, पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार चौरसिया, उमेश कुमार, आदित्य कुमार, दिवाकर कुमार, श्याम किशोर चौरसिया उर्फ गोपाल के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author