BREAKING NEWS
बिहार शरीफ में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग...        गुरुकुल विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन : बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक सोच...        फ़िल्मी स्टाइल में बैंक लूट : एनकाउंटर के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट डालते रह गए SP, लुटेरे हुए उड़न छू...        शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर हुई राख...        81 करोड लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन : कांता कर्दम...        लकवा लाइलाज नहीं जानिए समय पर लक्षण पहचान कर कैसे बचा सकते है पीड़ित की जान...        पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न...        तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज : प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन...        फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...        सांसद ने आदित्य अस्पताल का किया शुभारंभ : सर्जरी के अलावे गंभीर बीमारियों का मिलेगा उपचार...       
post-author

नालंदा नगर पंचायत में पानी का हाहाकार

Bihar 25-Jul-2023   9466
post

बिहारशरीफ : बरसात के मौसम में भी नालंदा नगर पंचायत के कई वार्डों में पानी के लिए त्राहिमाम मचा है। दो वर्षों से वर्षा नहीं होने के कारण वाटर लेबल नीचे चला गया है। जिसके कारण चापाकल ने पानी उगलना बंद कर दिया है। नगर पंचायत बनने के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। वार्ड संख्या 2 के मेहुदीनगर के ग्रामीणों ने पानी नहीं मिलने के विरोध में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। चांदनी देवी ने बताया कि गांव में नौ चापाकल हैं। बोर्रिग भी थोक भाव से फेल हो रहे हैं। आधे को दबंगों ने घेराबंदी करके कब्जे में ले लिया है। बचे चापाकल शोभा की वस्तु बनी हुई है। गांव में पानी का हाहाकार है। लोग कई दिनों तक स्नान तक नहीं कर पाते हैं। पीने का पानी के लिए दरदर भटकना पड़ता है। सात निश्चय से एक बोरिंग किया गया है। लेकिन उससे आधा से कम घरों तक हीं पानी पहुंचता है। वार्ड संख्या 2 की पार्षद् चंचला देवी ने बताया कि महादलित टोला होने का खामियाजा हमारे वार्ड के लोग भुगत रहे हैं। मुख्य पार्षद् समस्या सुनने को तैयार नहीं हैं। वार्ड में साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। हमलोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पानी के समस्या का समाधान नहीं होने से जनता आक्रोशित हैं। उच्च अधिकारियों को जल संकट से अवगत कराया जायेगा।

post-author

Realated News!

Leave a Comment

Sidebar Banner
post-author